क्या आप भी गांव में रहकर कुछ ऐसा करना चाहते हैं। जिसमें हर महीने बढ़िया कमाई हो। अगर हां तो आपको डेरी फार्मिंग एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। गांव में हर जगह पशुपालन पहले से ही हो रहा है इसे थोड़ा प्लानिंग और तकनीक के साथ किया जाए तो इससे महीने का लाखों रुपए कमाए जा सकते है।
डेरी फार्मिंग क्या है?
साधारण भाषा में कहे तो गाय भैंस को पालना और उनका दूध निकालना और उसे बेचना उसी के साथ-साथ दही मक्खन आदि का बेचना आजकल मार्केट में वैसे भी ऑर्गेनिक दूध की डिमांड ज्यादा होती जा रही है इसे ही डेरी फार्मिंग कहते हैं।
Also Read
गांव में डेरी फार्मिंग के फायदे
- गांव में चारे की कमी नहीं रहती।
- पशुओं के लिए जगह भी आसानी से मिल जाती है।
- दूध की लोकल डिमांड भी रहती है।
- दूध को शहर में ले जाकर भी भेजा जा सकता है।
- सरकार भी डेयरी फार्मिंग के लिए लोन की सुविधा और सब्सिडी देती है।
डेरी फार्मिंग में कितनी लागत आती है।
यह आपके स्केल पर डिपेंड करता है। अगर आप छोटे स्तर से शुरू करना चाहते हैं। आप इसे दो या पांच गाय या भैंसे से भी शुरू कर सकते हैं।
- एक अच्छी दूध देने वाली गाय की कीमत 50000 से 80000 होती है।
- इसके अलावा सेट बनाना बर्तन आदि का भी खर्च होता है।
- मोटे तौर पर दो गाय रखने के लिए डेढ़ लाख से 2 लाख का खर्चा होता है।
इसमें मुनाफा कितना होगा?
✅️ मान लीजिए एक गाय रोजाना 10 लीटर दूध देती है।
✅️ दो गाय का 20 लीटर दूध होगा।
✅️ गांव में दूध 40 से ₹50 लीटर बिकता है।
✅️ आप रोजाना 800 से ₹1000 कमा सकते हैं।
✅️ अगर आप घी भी भेजते हैं तो और अच्छा मुनाफा भी कमा सकते हैं।
डेरी फार्मिंग कैसे शुरू करें?
सही नस्ल
गाय भैंस खरीदते समय अच्छी नस्ल देखें।
जर्सी, साहिवाल, मुर्रा भैंस जैसी नस्लें ज्यादा दूध देती हैं।
किसी अच्छे फार्म से ही खरीदें।
रहने की जगह
पशुओं के लिए हवादार और साफ-सुथरा शेड बनाएं।
गर्मी और बारिश से बचाव का इंतजाम जरूरी है।
गौशाला में पानी की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
अच्छा चार और खानपान
पशुओं की सेहत अच्छी रहेगी तो दूध ज्यादा आएगा।
हरी घास, सूखा भूसा, खल-बिनौला और मिनरल मिक्स जरूर दें।
दवाई और देखभाल
समय समय पर टीकाकरण करवाते रहे और किसी पशु तक से सलाह लेते रहे।
दूध बेचने की योग्यता बनाएं
गांव में लोकल ग्राहक बनाएं।
नजदीकी शहरों में होटल, चाय दुकान या डेयरी बूथ पर सप्लाई कर सकते हैं।
ऑर्गेनिक दूध बेचकर ज्यादा दाम भी कमा सकते हैं।
सरकारी योजनाएं और लाभ
आपको जानकर खुशी होगी कि सरकार डेरी फार्मिंग के लिए लोन और सब्सिडी भी प्रोवाइड करती है।
- डेयरी एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट स्कीम (DEDS) के तहत 33% तक सब्सिडी मिल सकती है।
- नजदीकी बैंक या पशुपालन विभाग से संपर्क करें।
- PM kisan योजना के लाभ भी आपको मिल सकते हैं।
Also Read
डेरी फार्मिंग में सफल होने के टिप्स
- छोटे स्तर से शुरू करें धीरे-धीरे पशुओं की संख्या बढ़ाए।
- दूध बेचने के लिए पक्के ग्राहक बनाना।
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- मशीनीकरण से काम आसान होगा जैसे दूध निकालने की मशीन।
- किसी सफल किस से पहले सीख लें।
दूध कहां बेचें
- घर-घर दूध बेच सकते हैं।
- शहर में ऑर्गेनिक ब्रांड बनाकर दे सकते हैं।
- स्कूल हॉस्टल होटल बेच भेज सकते हैं।
- लोकल डेरी कलेक्शन मैं भी बेच सकते हैं।
डेरी बिज़नेस से जुड़ी कुछ सावधानी
- कभी भी बिजोलिया के कहने पर गाय भैंस ना खरीदें।
- बीमार पशु ना खरीदें।
- दूध का हिसाब किताब हमेशा लिखित रखें।
- बीमारी फैलने पर तुरंत डॉक्टर को बुलाए।
अंतिम बात क्या तैयार है?
गांव में डेयरी फार्मिंग सही योजना से की जाए तो यह हमेशा चलने वाला बिजनेस है। यह ना सिर्फ आपको कमाई देगा, बल्कि दूसरे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। अगर आप भी मेहनत से अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं तो आज ही एक प्लान तैयार करें और छोटे स्तर से शुरू कर दें।
अगर आपको इस डेयरी बिजनेस प्लान को लेकर कोई सवाल है तो मुझे बताएं, मैं आपकी पूरी मदद करूंगा! 🐄🥛✨
Tags:
Business